सुकमा। फुलबगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर और नक्सली पर्चे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट करने की फिराक में थे।
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान मुचाकी देवा, मुचाकी हिड़मा, माड़वी कोसा और सोड़ी सुक्का के रूप में हुई है। चारों आरोपी केरलापाल थाना क्षेत्र के ग्राम गोगुंडा के निवासी हैं और माओवादी संगठन में मिलिशिया तथा डीएकेएमएस सदस्य के रूप में सक्रिय रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में संलिप्त थे।







