पचपेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित पानी से भरे खदाननुमा गड्ढे मंे एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान प्यारेलाल यादव 50 वर्ष पिता बिहारी लाल यादव, निवासी ग्राम हंसवा बलौदा जिला बलौदाबाजार – भाटापारा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह ग्राम गोडाडीह में गंगादीन यादव के घर आयोजित शादी समारेाह में शामिल होने आए थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।







