Home » ट्रेन में चढ़ते समय दर्दनाक हादसा, ओरिएंटल इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर संदीप सिन्हा का निधन
छत्तीसगढ़

ट्रेन में चढ़ते समय दर्दनाक हादसा, ओरिएंटल इंश्योरेंस के रीजनल मैनेजर संदीप सिन्हा का निधन

दुर्ग। गुरुवार सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बेहद दर्दनाक हादसे में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, रायपुर के रीजनल मैनेजर संदीप सिन्हा का असमय निधन हो गया। वे दिवंगत श्रमिक नेता बी.एन.पी. सिन्हा के पुत्र थे और लंबे समय तक कोरबा में भी पदस्थ रह चुके थे। उनके निधन की खबर से बीमा क्षेत्र, श्रमिक संगठनों और उनके परिचितों में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में दुर्ग निवासी संदीप सिन्हा गुरुवार को आधिकारिक दौरे पर रायगढ़ जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे चलती ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि उनका एक पैर कट गया और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

संदीप सिन्हा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोरबा में उनके साथ काम कर चुके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Search

Archives