Home » करंट की चपेट मे आने से एक ग्रामीण व दो मवेशी की मौत
छत्तीसगढ़

करंट की चपेट मे आने से एक ग्रामीण व दो मवेशी की मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण व उसके दो बैल की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाघाडोला का रहने वाला सुरेन्द्र पाव 60 साल हर दिन की तरह विगत सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के खेत की ओर गया था। तभी अचानक सुरेन्द्र व उसके दो मवेशी टूटे हुए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। इससे मौके पर उसकी व उसके दो बैल की मौत हो गई। राह चलते लोगों ने सुरेन्द्र व मवेशियों को मृत हालत में देखा जहां मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणें की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में प्रारंभिक जांच की। जहां पता चला कि उसके पैर में करंट के कारण जलने के निशान है। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives