Home » तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

कोरबा से पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होने नैला आए थे, लौटते समय हादसा

जांजगीर-चांपा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 49 पर स्थित पुटपुरा के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार बलेनो कार नंबर सीजी 28 एम 6430 तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी कार ने बाइक नंबर सीजी 11 बीक्यू 8496 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 28 वर्षीय निलेश कुमार श्रीवास को गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निलेश कुमार श्रीवास को मृत घोषित कर दिया। वहीं 25 वर्षीय अजय कुमार सेन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कोरबा से नैला आए हुए थे।
वे यहां एक पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटनरा की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनरा में शामिल बलेनो कार को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Search

Archives