महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर एक नया और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रहा है। राज्य शासन अब इस योजना के दायरे को और अधिक व्यापक बनाने जा रही है। नई तैयारियों के अनुसार, प्रदेश की 40 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक विस्तार से राज्य की हजारों ऐसी महिलाओं को हर महीने ₹1,000 (वार्षिक ₹12,000) की सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे वित्तीय रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम
महतारी वंदन योजना के माध्यम से पहले से ही राज्य की लाखों शादीशुदा, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को डीबीटी के जरिए नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है।
40 वर्ष से अधिक उम्र की एकल/अविवाहित महिलाओं को इस सुरक्षा कवच में शामिल करने से :-
सामाजिक सुरक्षा: समाज के इस वर्ग को आर्थिक संबल मिलेगाफ
आर्थिक आत्मनिर्भरता: दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होगी।
समावेशी विकास: योजना का लाभ समाज के हर वंचित वर्ग तक पहुंचेगा।
प्रशासनिक स्तर पर दिशा-निर्देश तैयार, जल्द खुलेगा पोर्टल
इस योजना विस्तार को लागू करने के लिए प्रशासनिक गलियारों में मंथन का दौर जारी है। नियमों और पात्रता शर्तों को सरल बनाने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि पात्र महिलाओं को आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।







