कांकेर। कांकेर पुलिस ने तीन तलाक मामले में ननद को सिमगा से गिरफ्तार किया है. महिला का पति, दो नन्द और सास अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिसजुटी हुई है। गरियाबंद में कांकेर पुलिस की कई जगहों पर दबिश और खोजबीन जारी है। कांकेर एसडीओपी मोहाशिन खान ने बताया कि तीन तलाक का मामला सामने आया था जिसके बाद अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की खोजबीन जारी है, एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।
जिले में पहली बार तीन तलाक का मामला सामने आया है। युवती के साथ परिजन और कांकेर मुस्लिम समाज ने भी इसकी शिकायत कांकेर कोतवाली में की थी। शादी के 9 साल बाद अचानक शख्स ने फोन पर तलाक लेने की बात कही और फिर 3 बार तलाक शब्द कहा। पूरा मामला, 2017 में कांकेर नगर के जवाहर वार्ड की रहने वाली एक महिला का गरियाबंद के युवक इरफान वारसी के साथ शादी हुई थी। शादी के 9 साल बाद अचानक गरियाबंद के रहने वाले व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर तलाक.. तलाक.. तलाक कहा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।







