कोंडागाँव जिले के कोंडागाँव थाना क्षेत्र के ग्राम पलारी में आज सुबह एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में वाहन चालक व परिचालक दोनों को मामूली चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागाँव ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोंडागाँव जिले में संचालित होने वाले 108 वाहन जिला अस्पताल से माकड़ी के लिए रवाना हुआ था कि अचानक से पलारी के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद एम्बुलेंस सड़क किनारे खेत मे जा घुसी। इस घटना में चालक परिचालक को मामूली चोट आई है। सुखद पहलू यह रहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के दौरान एम्बुलेंस में कोई पैसेंट नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।







