Home » चोरनई नदी में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश, डोंगी पर सवार होकर पहुंची मोबाइल यूनिट
छत्तीसगढ़

चोरनई नदी में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश, डोंगी पर सवार होकर पहुंची मोबाइल यूनिट

कोरबा। जिले के मोरगा पुलिस चौकी के ग्राम नवापारा के छोटी चोरनई नदी में अज्ञात महिला की लाश तैरती मिली। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

नदी में महिला की लाश मिलने की खबर पर सीन ऑफ क्राईम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ राजश्री सिंह और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटना स्थल तक डोंगी से पहुंचे और मौका निरीक्षण किया।  पुलिस की सीन ऑफ क्राईम मोबाइल यूनिट ने मौका मुआयना कर घटना स्थल पर मिले साक्ष्य को एफएसएल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक की लाश पीएम के लिए रवाना किया गया है।

Search

Archives