जशपुर। मारुति कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरे दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि, आसपास के लोगों ने बचाव कार्य किया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।
मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव रायगढ़ रोड में सामने आया है। यहां मारुति कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। दुकान में रखे लाखों रुपये जल गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने नगर पंचायत की दमकल को फोन किया गया था, लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाए। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक दुकान मालिक को लाखों का नुकसान हो गया था। आग लगने की वजह शार्टशर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







