Home » हाईवा चालक का अपहरण कर लूटपाट … नकाबपोश बदमाशों ने फोन पे से वसूले 10 हजार
छत्तीसगढ़

हाईवा चालक का अपहरण कर लूटपाट … नकाबपोश बदमाशों ने फोन पे से वसूले 10 हजार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में हाईवा चालक के साथ मारपीट, लूटपाट और जबरन ऑनलाइन रकम वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार अज्ञात नकाबपोश आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार उसलापुर शिवनगर निवासी हमेश कमार कोशले हाईवा चालक है। उसने पुलिस को बताया कि 1 जून की रात वह अपने मित्र दीपक मानिकपुरी और दुर्गेश यादव के साथ हाईवा क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 9405 में मुरूम खाली करने के बाद चिल्ली लोड कराने दबेना जा रहा था। रात करीब 1 बजे जब वे संबलपुर तालाब के पास पहुंचे, तब जंगल की ओर से टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। वाहन रोककर देखने पर वहां एक इलेक्ट्रिक ट्रेलर और होंडा साइन बाइक खड़ी थी। इसी दौरान चार नकाबपोश युवक गाली गलौज करते हुए उनकी ओर बढ़े। विवाद बढने पर तीनों वहां से भागने लगे। लेकिन हमेश का पैर नाले में फिसल गया और वह गिर पड़ा। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पास के जंगल ले जाकर परसा के डंडे से बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों में चोट आई।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मोबाईल से हाईवा मालिक श्रवण यादव को फोन लगाया और रकम की मांग की। बाद में फोन पे के माध्यम से 2-2 हजार की पांच किश्त में कुल 10 हजार रूपए उसके खाते में डलवाए। इसक बाद आरोपियों ने फोन पे आईडी और पासवर्ड पूछ लिया। बदमाश पीड़ित के गले में पहनी करीब 6 तोला चांदी की चेन, वनप्लस मोबाइल, पावर बैक, केबल और नेकबैंड भी लूटकर फरार हो गए। सकरी पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309-6 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Search

Archives