जांजगीर। बलौदा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई। महिला की तस्वीरें एडिट कीं। उन्हें अश्लील रूप देकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।
महिला की शिकायत पर बलौदा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी सुखसागर कुर्रे को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी श्रवण -बधिर है। श्रवण -बधिर विशेषज्ञ की मदद से पूछताछ हुई। आरोपी ने सांकेतिक भाषा में बताया कि उसने इंटरनेट से सोशल मीडिया के बारे में सीखा। फिर फर्जी आईडी बनाकर महिला की तस्वीरें एडिट कीं। अश्लील फोटो तैयार कीं। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया। आरोपी सुखसागर कुर्रे, उम्र 24 साल, निवासी हरदीशिाल को गिरफ्तार कर लिया है।







