कोरबा। चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक छात्रा का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के गेट पर लटकने लगी। इसी दौरान समीप ही मौजूद आरपीएफ के जवान की नजर छात्रा पर पड़ी। आरपीएफ जवान बिना देर किए छात्रा की ओर भागा और हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बचा लिया। इसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।
कोरबा रेलवे स्टेशन में मंगलवार की सुबह चलती हसदेव एक्सप्र्रेस में छात्रा ने चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह गेट पर लटकने लगी। उसके दोनों पैर प्लेटफार्म पर लटकने लगा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान की नजर छात्रा पर पड़ गई। आरपीएफ के जवानों ने छात्रा को सकुशल बचा लिया। थोड़ी सी देर होती है बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आरपीएफ जवानों की सतर्कता से हादसा टल गया। आरपीएफ जवान की आसपास के लोगों ने प्रशंसा की। इधर रेल प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करें। निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचे और सुरक्षित यात्रा करें।







