Home » रावण दहन की तरह विद्युत खंभे में हुई आतिशबाजी, दहशत में घर से बाहर निकले लोग
छत्तीसगढ़

रावण दहन की तरह विद्युत खंभे में हुई आतिशबाजी, दहशत में घर से बाहर निकले लोग

कोरबा। जिले में कई स्थानों पर विगत 24 घंटे से बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। इसी बीच एक खबर निकलकर सामने आ रही है। शुक्रवार की रात पुरानी बस्ती रानी रोड क्षेत्र स्थित एक विद्युत खंभे में शार्ट सर्किट की आवाज के साथ अचानक आग लग गई। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। आवाज सुनकर लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकले। खंभे में आग लगी हुई थी। आग के गोले नीचे गिर रहे थे। खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी हुई थी। दूर से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आग के गोले कार के उपर गिर रहे हैं। लोगों ने कहा कि रावण दहन की तरह खंभे में आतिशबाजी हो रही है। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत बाद देर रात तक सुधार कार्य चलता रहा। रात 3 बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Search

Archives