Home » पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव की पत्नी इंदिरा पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम बघेल हुए शामिल
छत्तीसगढ़

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव की पत्नी इंदिरा पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम बघेल हुए शामिल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह का शनिवार की सुबह 8 बजे अंबिकापुर स्थित निवास स्थान तपस्या में निधन हो गया। वे पिछले 6 महीने से कैंसर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें मुंबई से एयर एंबुलेंस से गुरुवार को अंबिकापुर लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार दोपहर करीब 3 बजे शहर के रानी तालाब में किया गया। मुखाग्रि उनके पति सिंहदेव ने दी।

स्व. इंदिरा सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। निधन की खबर मिलते ही वे अमरकंटक से अंबिकापुर के लिए निकले थे। सुबह ही उन्होंने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट कर शोक जताया था। वहीं अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सरगुजा राजपरिवार के सदस्य व काफी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। स्व. इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राज परिवार में हुआ था।

Search

Archives