Home » देर रात दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 7 घायलों में 4 की हालत गम्भीर
छत्तीसगढ़

देर रात दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 7 घायलों में 4 की हालत गम्भीर

कांकेर। शहर के बीच मुख्य मार्ग पर सिटी सेंटर व ज्ञानी चौक के मध्य भयावह सड़क हादसा देखने को मिला। देर रात साढ़े 11 बजे विपरीत दिशा से आ रही कार के साथ तेज रफ्तार कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान दोनों कार के भीतर बैठे 7 लोगों को चोटें आई है, जिसमें 4 की हालत गम्भीर है।

सड़क दुर्घटना में गाड़ी मालिक सेवक भास्कर, हितेश नेताम व मिष्टि परते को मामूली चोटे आई है, वही कांकेर झुनियापारा की अलका परते के सिर में, अमिता कौड़ेती के पैर व कमर में और सिंगारभाट के ब्रम्हाचंद्र ठाकुर के सिर में गम्भीर चोट आई है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मामूली चोट आने पर तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया है, वहीं गंभीर रूप से चोटिल को भर्ती करवाया गया है और कुछ को हायर सेंटर रिफर किया गया है।

Search

Archives