पचपेड़ी । थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह गांव के कोटवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाकोनी में रहने वाले राजनदास पिता सुगधदास 50 वर्ष जोकि गांव का कोटवार था, उसने बुधवार की सुबह 5 बजे अपने ही कमरे में नायलॉन की रस्सी के सहारे घर के म्यार में फांसी पर झूल रहा था। जिसे देखने के बाद मृतक की पत्नी और पुत्र उसे बचाने के प्रयास में पैर पकड़कर रस्सी काटकर नीचे उतारा, तब तक कोटवार राजनदास की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इसकी सूचना अन्य परिजनों सहित पचपेड़ी पुलिस को दी गई। जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुट गई है।







