Home » कोरबा ब्रेकिंग : एसईसीएल कालीबाड़ी के समीप तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे को टकराकर पलटी
छत्तीसगढ़

कोरबा ब्रेकिंग : एसईसीएल कालीबाड़ी के समीप तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे को टकराकर पलटी

कोरबा। तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। मामला मानिकपुर चौकी स्थित कालीबाड़ी के समीप का है। घटना देर रात घटित होने की बात सामने आ रही है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत होने की जानकारी भी लग रही है। कार की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी काफी तेज रही होगी और चालक तक नियंत्रण नहीं होने से उक्त घटना घटी हो। फिलहाल मानिकपुर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। युवक कौन थे और कहां के थे, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही मिल पाएगी।