रायपुर। रायपुर से लगे खरोरा गांव में एएसआई को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में पदस्थ सिपाही ने एएसआई को गोली मारी, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गईं।
मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है. रायपुर/ राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र के मुड़पार स्थित आईटीबीपी कैंप में एक सिपाही ने सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को गोली मार दी, जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने से कैंप में अफरा-तफरी मच गई और पूरा परिसर थम सा गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना खरोरा थाना इलाके के आईटीबीपी कैंप की है, जहां एक सिपाही ने एएसआई को गोली मारी। यह गोलीबारी सोमवार सुबह हुई, जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के बाद, कैंप में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन एएसआई की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इस गोलीबारी के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना किसी व्यक्तिगत विवाद या मानसिक तनाव के कारण हो सकती है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।







