Home » शादी करवाने की जिद : मां ने कहा पहले बड़े की होगी फिर तुम्हारी…बसुले से किया जानलेवा हमला
छत्तीसगढ़

शादी करवाने की जिद : मां ने कहा पहले बड़े की होगी फिर तुम्हारी…बसुले से किया जानलेवा हमला

सक्ती। अपनी शादी करने की जिद कर रहे युवक ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। वृद्ध मां की हालत अस्पताल में गंभीर है। पीड़िता के बड़े पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक कुमार श्रीवास पिता राम श्रीवास 28 वर्ष निवासी आमापाली मोहल्ला जैजेपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका एक छोटा भाई है। पिता दो साल से लकवाग्रस्त हैं। घर पर ही रहते हैं। मां घरेलू कार्य करती है। 18 अगस्त को जैजेपुर से कांवर यात्रा करने चंद्रपुर महानदी से जलभरकर निकले और डभरा पहुंचे थे। तभी गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि तुम्हारी मां पुन्ना बाई पर छोटे भाई प्रकाश श्रीवास ने बसुला से प्राणघातक हमला कर दिया है। वह गंभीर हो गई है। उसे जैजेपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती पुन्ना बाई के कान, सिर के पिछले हिस्से में गहरे चोट के निशान थे। मां ने इशारा किया, लेकिन समझ में नहीं आया। प्रार्थी की रिपोर्ट पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मां को मेरी शादी कर दो कहा था। मां ने कहा तुम्हारे बड़े भाई की पहले शादी करेंगे फिर तुम्हारी शादी होगी। आरोपी ने हमला करना स्वीकार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सउनि ताम्रकार, आर शत्रुघ्न जांगड़े , संतोष मानिकपुरी का सराहनीय योगदान रहा।

Search

Archives