Home » बोलेरो में भरकर ले जा रहा था ये अवैध सामान, पुलिस ने भीतर झांककर देखा तो उड़ गए होश
छत्तीसगढ़

बोलेरो में भरकर ले जा रहा था ये अवैध सामान, पुलिस ने भीतर झांककर देखा तो उड़ गए होश

सारंगढ़। जिले के डोंगरीपाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 110 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया है।
डोंगरीपाली पुलिस के अनुसार मुखबिर से इस बात की सूचना मिली थी कि दो शख्स एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जांच शुरू की। गाड़ी को रूकवाया और भीतर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। बोलेरो में 110 किलो गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने दोनों गांजा तस्कर अजय कुमार सिंह और आनिध्य चंसोरिया को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Search

Archives