Home » पुलिस को देख जुआरियों ने एनिकट में लगाई छलांग, एक की मौत, दो तैरकर भाग निकले
छत्तीसगढ़

पुलिस को देख जुआरियों ने एनिकट में लगाई छलांग, एक की मौत, दो तैरकर भाग निकले

बिलासपुर।  जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस को देख तीन युवकों ने एनिकट में छलांग लगा दी। इनमें से एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो युवक तैरते हुए भाग निकले। एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार की सुबह युवक के शव को बरामद कर लिया है। घटना गुरुवार को सीपत थाना क्षेत्र में सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक एनिकट के समीप जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख तीनों युवकों ने एनिकट में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। कुछ देर बाद कार्तिक व वीरेंद्र तैरकर बाहर निकल गए, लेकिन समीद का पता नहीं चल सका। बलौदा पहुंचने पर वीरेंद्र व एक फरार जुआरी ने समीद के भाई अलीम कुरैशी को फोन पर सूचना दी तो वह वीरेंद्र के साथ अपने बड़े भाई शहीद कुरैशी व दोस्तों को लेकर नदी तक पहुंचे।aबलौदा और सीपत पुलिस को परिजनों ने सूचना दी, लेकिन कोई नहीं आया। शुक्रवार की सुबह फिर परिजन पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे 112 और एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम लीलगर नदी पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। शाम 5 बजे तक युवक का पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह तलाश करने समय उसका शव मिल। इधर घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। टीआई हरीश टंडेकर ने पहले इस घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही। फिर बाद में उन्होंने कहा कि डायल 112 को एनिकट में युवक के डूबने की जानकारी मिली थी। जिसके आधार में एसडीआरएफ की टीम वहां गई थी। वहां क्या हुआ है मुझे नहीं मालूम है। उन्होंने जुआ पकड़ने और जुआरियों को दौड़ाने से भी इंकार कर दिया। शनिवार की सुबह उन्होंने शव बरामद होने की जानकारी दी।मृतक समीद मोहम्मद की दो बेटियां है। इनमें बड़ी सीफा (13) छोटी साहिना (7) साल की है। सीफा 9वीं और साहिना चौथी की छात्रा है। समीद के भाई उनकी पत्नी और बेटियों को फोन से बार-बार दिलासा दिला रहे हैं। यह बताने की कोशिश करते रहे कि समीद जंगल में हैं और उसकी खोजबीन चल रही है। पुलिस को पिछले कई दिनों से धौराकोना गांव में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को सीपत थाने की टीम गांव में दबिश देने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग गांव से बाहर सूखा तालाब के पास जुआ ख्ेाल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे पकड़ने की योजना बनाई। मौके पर विवेक डहरिया (24), दसेराम सतनामी (50),दिलेश कुर्रे (23), मोहन कुमार लहरे (19), दुकालू पटेल (40) को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से 5300 रुपए, 3 बाइक और 3 मोबाइल बरामद हुआ है। कुछ जुआरी भागने में सफल हो गए।

Search

Archives