Home » डांस टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
छत्तीसगढ़

डांस टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 रायपुर. राजधानी में एक डांस टीचर युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस को घटना की जानकारी होने पर मामले की जांच कर रही है।
ज जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के सुदामा नगर में 24 वर्षीय युवती लिकेश्वरी धनगर जो किसी बात से परेशान थी। मृतका प्रयास पब्लिक स्कूल में बच्चों को डांस सिखाती थी । रात को पूरे परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गई थी । सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ दिये और कमरे का दृश्य देखकर परिवार वाले सदमे में आ गये। परिजनों ने देखा कि युवती ने फांसी लगा ली है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती ने किस कारण से आत्महत्या की इस बात की जानकारी नहीं मिली हैं।

Search

Archives