Home » IED Blast : सीआरपीएफ के दो जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़

IED Blast : सीआरपीएफ के दो जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

दंतेवाड़ा। थाना मालेवाही क्षेत्र में आज सुबह नक्सलियों ने जवानों की एक बटालियन को टारगेट करते हुए आईडी ब्लास्ट कर दिया।  इस घटना में दो जवान घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि थाना मालेवाही क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी के जवान मुख्यालय से सातधार व मालेवाही के लिए निकले हुए थे। जवानों के द्वारा एरिया डोमिनेशन करने के लिए जैसे ही सातधार पुल के 800 मीटर आगे पहुंचे, तभी नक्सलियों के द्वारा प्लांट किए गए आईडी की चपेट में आने से इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर व आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए, जिन्हें अन्य साथियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, जवानों की खराब हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करते हुए रायपुर भेजे जाने की तैयारी किया जा रहा है।

Search

Archives