Home » अर्नब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट : अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने ये भी कहा
छत्तीसगढ़

अर्नब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट : अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने ये भी कहा

रायपुर। अर्नब  चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के अंदर सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जगहों के लोगों को अलर्ट रहने के लिये कहा गया है।

छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में  ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिला शामिल हैं। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के 23 जिलों में  ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और कोरिया जिला शामिल हैं। वहीं दुर्ग जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
जानें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 19.2 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 19.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 15.8, अंबिकापुर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 13.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 19.2, दुर्ग में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 17.2 दर्ज किया गया।