Home » ट्रक और बस की जोरदार टक्कर, तीन की मौके पर मौत, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़

ट्रक और बस की जोरदार टक्कर, तीन की मौके पर मौत, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

बालोद। जिले के मरकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी जितेंद्र यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद नेशनल हाईवे 30 पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इस खड़े ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई, वहीं, घटना के बाद से बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हैं, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Search