कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर के क्वार्टर एम 989 में एसईसीएल कर्मी की लाश पंखे पर फांसी के फंदे में लटकी मिली। मृतक गेवरा परियोजना में बतौर सीनियर डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी सुबह टहलने के लिए निकली थी। जब वह वापस लौटी तो देखा की गले में रस्सी का फंदा था और शव जमीन पर पड़ा हुआ था। घर में सो रहे बेटे ने पहले अपने पिता को लटका हुआ देखा फिर बचाने के लिए रस्सी काट दी, लेकिन जब तक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। एसईसीएल कर्मी के फांसी लगाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।







