Home » अपनी ही नानी की हत्या करने वाले पोते को हुई आजीवन कारावास
छत्तीसगढ़

अपनी ही नानी की हत्या करने वाले पोते को हुई आजीवन कारावास

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जमीन के लालच में पोते ने अपनी नानी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में आरोपी को एडीजे कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला 10 सितंबर 2020 को सामने आया था। बुजुर्ग महिला ललियाबाई काशीपुरी रहस्यमय ढंग से गायब हुई थी, जिसकी लाश 10 दिन बाद रतनजोत प्लांट में रतनजोत के पौधों से ढंकी हुई मिली। लाश ने कंकाल का रूप ले लिया।ज्ञात हो कि ललियाबाई के घर में ही आरोपी राजकुमार उर्फ अमृतलाल काशीपुरी रहता था। शराब के लिये पैसों की मांग करने के अलावा आरोपी ललियाबाई की जमीन को बेचने के लिये दबाव बना रहा था। इसे लेकर नानी के साथ आरोपी का विवाद भी हुआ। घटना के दिन नानी को राशन दिलाने के नाम पर आरोपी अपने साथ साईकल में ले गया और गड्ढे में गिराकर गला दबाकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। एडीजे कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Search

Archives