Home » पत्नी से शासकीय कर्मचारी ने की अश्लील बातें, पति ने कर दी पिटाई, कलेक्टर ने किया निलंबित
छत्तीसगढ़

पत्नी से शासकीय कर्मचारी ने की अश्लील बातें, पति ने कर दी पिटाई, कलेक्टर ने किया निलंबित

नारायणपुर। जिला कलेक्टोरेट में शासकीय कर्मचारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक शासकीय कर्मचारी कलेक्ट्रेट ऑफिस में जॉब के लिए अप्लाई करने वाली एक महिला से अश्लील बातें कर रहा था, जिसकी जानकारी लगने के बाद महिला का पति उस कर्मचारी से बातचीत करने गया और इस दौरान युवक ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए शासकीय कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।

मारपीट करने वाला युवक सुक्कु सलाम ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पत्नी कलेक्ट्रेट ऑफिस में जॉब के लिए फॉर्म भरी थी। वहां के एक कर्मचारी मेरी पत्नी को जॉब लगवा दूंगा बोलकर मोबाइल पर एसएमएस और व्हाट्सएप्प के जरिये अश्लील बातें कर रहा था, जिसकी जानकारी मेरी पत्नी रो-रोकर मुझे दी, जिसके बाद मैं उस कर्मचारी से मिलने गया तो उसने मुझे डराने की कोशिश की। इस दौरान उससे हाथापाई हुई। इसके साथ ही युवक ने कहा कि इस घटना के वीडियो को बीजेपी के कुछ लोग अलग तरीके से दिखा रहे हैं। इसकी मैं घोर निंदा करता हूं। आज मेरे साथ यह घटना घटी है कल आपके साथ हो सकता है। मैंने जो किया शायद आप भी वही करते. बता दें कि सुक्कु सलाम एनएसयूई जिला उपाध्यक्ष भी है।

 

Search

Archives