Home » राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने किया मतदान, लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील
छत्तीसगढ़ रायपुर

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने किया मतदान, लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह 7 बजे से तीसरे चरण का मतदान जारी है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मतदान किया है। उन्होंने अपनी पत्नी सुप्रभा हरिचंदन के साथ सिहावा भवन सिविल लाइन स्थित आदर्श मतदान केंद्र 170 पहुंच कर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान  के  बाद  राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।

Search

Archives