Home » महिला के गले से सोने के हार की झपटमारी… अज्ञात लुटेरा हुआ फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

महिला के गले से सोने के हार की झपटमारी… अज्ञात लुटेरा हुआ फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बिल्हा। थाना क्षेत्र के लुदरूपारा मोहल्ले में शनिवार की रात्रि करीब 9.15 बजे एक महिला के गले से झपटमारी की घटना सामने आई है। पीड़िता कांतिबाई अपने पति के साथ डोडकीभाठा में रहती है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह प्रतिदिन की तरह होटल बंद कर अपने पति के साथ घर लौट रही थी। जब वह राजकुमार टेलर दुकान के पास पहुंचे तो एक अज्ञात युवक जोकि लाल टी शर्ट और काले मास्क में था, उनके पास आकर बातचीत करने लगा। इसी दौरान अचानक गले से सोने और काले मोती की माला झपटकर फरार हो गया। हार की कीमत लगभग 35 हजार रूपए बताई जा रही है। घटना के दौरान महिला ने शोर मचाया और पति ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Search