रायपुर। टिकरापारा में एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक लड़की को अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि लड़की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक संतोषी नगर से एक ट्रक क्रमांक CG 19 BF 5888 तेज़ रफ्तार में आ रही थी वहीं एक पिता अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने लड़की को कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंच गई है।







