Home » यूपी बॉर्डर के चेकपोस्ट पर करोड़ों का गांजा बरामद, ट्रक में लाया जा रहा था तस्करी का गांजा
छत्तीसगढ़

यूपी बॉर्डर के चेकपोस्ट पर करोड़ों का गांजा बरामद, ट्रक में लाया जा रहा था तस्करी का गांजा

दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर बलरामपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह यूपी बॉर्डर के चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर गांजे से भरे एक 16 चक्का ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में 50 बोरियों से अधिक गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस ने मौके से गांजा तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना (ट्रक मालिक) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह खेप ओडिशा से लोड होकर छत्तीसगढ़ के कई जिलों को पार करते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रही थी। ट्रक मालिक मास्टरमाइंड 5 महीने से फरार था, उसे ट्रेस किया गया, तब बड़ी खेप पकड़ी गई। मामला बसंतपुर थाना इलाके का है।

पाउडर के नीचे छुपाया था गांजा

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे यूपी सीमा पर स्थित धनवार चेकपोस्ट पर एक तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक गुजर रहा था। पहले से अलर्ट बसंतपुर पुलिस ने जब ट्रक को रोककर जांच शुरू की, तो उसका ड्राइवर और परिचालक हड़बड़ा गए।

संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने ट्रक में लोड सामान की तलाशी ली। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के निचले हिस्से में गांजे की बोरियां बिछाई थीं और उन्हें छिपाने के लिए ऊपर से प्लास्टिक की बोरियों में कोई पाउडर भर दिया था। इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर मौके पर बुलाया।

Search

Archives