Home » गांजा तस्करी : 6.50 लाख रुपए के 20 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी : 6.50 लाख रुपए के 20 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम। गांजा तस्करी के मामले में कबीरधाम पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण में चार आरोपी से 6.50 लाख रुपए के 20 किलो गांजा जब्त किया है। पहली कार्रवाई दशरंगपुर पुलिस चौकी ने किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि चौकी दशरंगपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हाई स्कूल दशरंगपुर एनएच-30 पर मौजूद थी।

बेमेतरा से कवर्धा की ओर आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG-07-BX-5675 को रोककर जांच की गई। वाहन में चालक धनराज पवार उम्र 26 व कंडक्टर सीट पर बैठे मोहम्मद इरफान खान उम्र 28 दोनों निवासी जिला राजनांदगांव(छग) की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

जांच के दौरान वाहन की डिक्की से तीन पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 6.320 किलो निकला। इस गांजे की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने गांजा के साथ एक कार कीमत 5 लाख रुपए व तीन एंड्रॉयड मोबाइल कीमत 24 हजार को जब्त किया है।
इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई पिपरिया थाना पुलिस ने किया है।  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा की ओर से गांजा तस्करी के लिए एक वाहन क्रमांक OD-10-Z-4668) आ रहे है। सूचना पर थाना पिपरिया की टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन की डिक्की व सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 14.833 किलो गांजा बरामद किया। गांजे की अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपए है।
आरोपी का नाम भगवन मांझी उम्र 34 व के. राजेश उम्र 34 दोनों निवासी जिला कोरापुट (उड़ीसा) है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने गांजा के साथ-साथ एक वाहन कीमत 6 लाख रुपए व तीन मोबाइल कीमत 24 हजार रुपए को जब्त किया है।

Search

Archives