Home » मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी, दमकल पहुंची
छत्तीसगढ़

मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी, दमकल पहुंची

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में मंगलवार को अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के एक हिस्से में लगी, जिसके बाद वहां धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कुछ समय बाद स्थिति नियंत्रण में ले लिया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रही। जहां आवश्यकता पड़ी, वहां वार्डों को खाली कराया गया और गंभीर मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जांच में जुटा हुआ हैं।

Search

Archives