रायगढ़। विद्युत विभाग के सब स्टेशन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सोमवार को रायगढ़ के कोतरा रोड क्षेत्र स्थित विद्युत विभाग के सब स्टेशन में अचानक आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि वहां रखे कई ट्रांसफार्मर और अन्य समान एक- एक करके जलते गए और देखते ही देखते इसने भयावह रूप ले लिया। घुएं का गुबार इस कदर था कि यह कई किलोमीटर तक फैल गया।
इस घटना से आसपास दहशत का माहौल निर्मित हो गया, सूचना पाकर जिंदल और नगर निगम से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही एसपी दिव्यांग पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और घटना स्थल का जायजा लिया और घटना स्थल से लगे गजानंद पुरम कॉलोनी वासियों को सुरक्षा की दृष्टि से वहां से खाली करवा कर शिफ्ट किया गया। आग किन कारणों से लगी इसका पता अभी नहीं चल सका है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस घटना से विद्युत विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बाहर हाल खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी है।







