Home » सड़क हादसे में पिता की मौत, दो मासूम बच्चे हुए घायल …
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में पिता की मौत, दो मासूम बच्चे हुए घायल …

कोरबा। शनिवार की सुबह बाइक सवार पिता पुत्र सहित तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना करतला थाना अंतर्गत पसरखेत मुख्य मार्ग में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पिता के साथ दो मासूम पुत्र तीन लोग पसरखेत से अपने गृहग्राम कोलगा लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से कार आ रही थी। तभी ओवरटेक के चक्कर में हादसा हो गया। बाइक सवार ने अपना नियंत्रण खो दिया। घटना स्थल पर ही पिता की मौत हो गई और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। मृतक का नाम राज तिर्की (38 वर्ष) कोलगा निवासी बताया रहा है। वह अपने बड़े बेटे अनूप तिर्की और छोटे बेटे आलोक तिर्की को लेकर पसरखेत से कोलगा लौट रहा था।

Search

Archives