Home » हाथी का शावक सूखे कुएं में गिरा, वन अमला रेस्क्यू की तैयारी में जुटा
छत्तीसगढ़

हाथी का शावक सूखे कुएं में गिरा, वन अमला रेस्क्यू की तैयारी में जुटा

रायगढ़। रायगढ़ जिले में हाथी का शावक सूखे कुएं में गिर गया। इस दौरान सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचकर शावक के रेस्क्यू की तैयारी में जुट गया है। बता दे कि, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव की है। दरअसल, हाथी के शावक की उम्र एक साल बताई जा रही है। शावक झुंड से भटककर गांव की ओर आया था, जहां पर वह सूखे कुएं में गिर गया। फ़िलहाल वन विभाग की टीम हाथी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

बीते दिनों धमतरी जिले में एक घर में घायल तेंदुआ घुस गया था। इस दौरान तेंदुआ अनजाने में बाथरूम में बन्द हो गया। गुर्राने की आवाज सुनकर घर वालो ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छत से किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला। इसके बाद तेंदुआ भागकर पास की पहाड़ी में ओझल हो गया। तेंदुआ शेर के हमले में घायल बताया जा रहा है। यह पूरा मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के सोना मगर गांव का था।

Search

Archives