Home » नदी के पानी में डूबने से हुई हाथी शावक की मौत
छत्तीसगढ़

नदी के पानी में डूबने से हुई हाथी शावक की मौत

रायगढ़। जिले के रायगढ़ वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के ग्राम छर्राटांगर नवापारा टेण्डा, अमलीडीह, डेहरीडीह, चारमार, कटंगडीह में कुल 42 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। उक्त क्षेत्रों में प्रतिदिन परिसर रक्षक एवं वन प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा हाथियों की ट्रेकिंग किया जा रहा है।

13 मई 2025 को ट्रेकिंग के दौरान कक्ष क्रमांक 1271 आरक्षित वन कटंगडीह परिसर के कुरकुट नदी स्थानीय नाम (मछलीछिचा) के पास पानी में एक शावक हाथी उम्र लगभग 3 से 4 माह का मृत अवस्था में पाया गया। उक्त मृत हाथी का पशु चिकित्सकों के दल द्वारा शव परीक्षण किया गया। नदी के किनारे खड़ी पथरीला चट्टान में चढऩे के दौरान पैर फिसलने से शावक सिर के भार गिर गया और सिर की हड्डी (फ्रांटल बोन) टूटने से बेहोश होकर नदी के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होना बताया गया। मृत शावक हाथी का पशु चिकित्सकों एवं वन अमला के उपस्थिति में दफन किया गया एवं वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।

Search

Archives