Home » पश्चिम बंगाल और असम में शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ बीजेपी कार्यालय में जश्न, बजे ढोल-नगाड़े
छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल और असम में शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ बीजेपी कार्यालय में जश्न, बजे ढोल-नगाड़े

रायपुर।  पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष का माहौल है। बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई बांटकर एक-दूसरे को गले लगकर बधाई और शुभकामनायें दी। इस दौरान बीजेपी कार्यालय में जमकर ढोल नगाड़े बजे। जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने झाल-मुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया।

Search