Home » खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम
छत्तीसगढ़

खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम

तखतपुर। जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसाकापा में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में कृषि कार्य कर रहे युवक की ट्रैक्टर पलटनेसे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रमाकांत साहू के रूप में हुई है। जो मुंगेली जिले के थाना जरहागांव अंतर्गत परसाकापा गांव का निवासी था।

मिली जानकारी के अनुसार बारिश रूकने के बाद रमाकांत खेत में ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य के लिए गया हुआ था। खेत में नमी अधिक होने के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर मेड़ पर चढ़ गया और अचानक पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के चारों पहिए उपर हो गए। रमाकांत ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। परिजनां का रो रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ने के कारण होना बताया जा रहा है।

Search

Archives