Home » ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश, डॉयल 112 के जवानों ने नाबालिग की बचाई जान
छत्तीसगढ़

ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश, डॉयल 112 के जवानों ने नाबालिग की बचाई जान

बिलासपुर। कोटा 112 की टीम को इवेंट मिला कि एक नाबालिग 17 वर्ष किसी विवाद के चलते कोटा रेलवे स्टेशन में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। वह पटरी की ओर जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महज 8 मिनट में डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जवानां ने ट्रेन के आने से पहले ही नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद 112 के जवान नाबालिग को लेकर परिजनों के घर पहुंचे। जवानों ने परिजनों के साथ-साथ नाबालिग को भी समझाईश दी और इस तरह का कदम नहीं उठाने की सलाह दी। जवानों के सराहनीय कार्य की परिजनों ने प्रशंसा की। आरक्षक सुरेंद्र कौशिक को धन्यवाद दिया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा उक्त कर्मचारी के कार्य की सराहना की गई। साथ ही पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Search

Archives