Home » होटल के बंद कमरे में युवक का मिला शव … फैली सनसनी, मोबाईल में मिला आखिरी संदेश
छत्तीसगढ़

होटल के बंद कमरे में युवक का मिला शव … फैली सनसनी, मोबाईल में मिला आखिरी संदेश

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र स्थित इंटरसिटी होटल के बंद कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सरकंडा के सीपत रोड निवासी शिवशंकर शर्मा 23 वर्ष के रूप में हुई है।

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि युवक ने शनिवार को होटल में कमरा बुक कराया था और कुछ खाने पीने का सामान भी मंगाया था। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। रात का भोजन भी उसने नहीं लिया। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव पंखे पर फांसी के फंदे में लटका मिला। जांच के दौरान उसके मोबाईल पर एक संदेश मिला, जिसमें उसने भगवान के पास जाने की बात लिखी थी। पुलिस से किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Search

Archives