Home » खुदाई के दौरान जमीन से निकली मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
छत्तीसगढ़ • रायपुर

खुदाई के दौरान जमीन से निकली मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

रायपुर। धरसीवां क्षेत्र के सोण्डरा गांव में खुदाई के दौरान जमीन से विशाल मूर्ति निकली है। बताया जा रहा है कि सोण्डारा गांव में भाजपा नेता के घर जमीन से भगवान की मूर्ति निकलने की खबर से गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बीजेपी नेता दिलेंद्र बंछोर के घर मिट्टी से सनी खंडित प्रतिमा जमीन के अंदर से निकली है। यह प्रतिमा जैन तीर्थकर भगवान की है या अन्य भगवान की, यह अभी स्प्ष्ट नहीं हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भाजपा नेता बंछोर के घर भगवान के दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं।

Search