Home » सीएम भूपेश का बड़ा ऐलान, राज्य सरकार गरीबों के लिए करेगा ये काम
छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश का बड़ा ऐलान, राज्य सरकार गरीबों के लिए करेगा ये काम

रायपुर। सीएम भूपेश ने गरीबों का ख्याल रखते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि केंद्र सरकार गरीबों का सर्वे नहीं कराती है तो राज्य सरकार एक अप्रैल से 30 जून तक सर्वे कार्य कराएगी। इसके बाद गरीबों को पक्का मकान दिलाया जाएगा। उक्त बातें छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा के दौरान कही। सीएम ने यह भी कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है और हम भाजपा की तरह घड़ियाली आंसू नहीं बहाते। भूपेश के भाषण से नाराज विपक्ष ने वॉकआउट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्यपाल के अधिकारों पर बात कर रहे हैं, जो संवैधानिक रूप से ठीक नहीं है। वहीं सीएम ने राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा नहीं करने की बात कही। सीएम भूपेश ने कहा कि हमारे द्वारा राज्य के सभी वर्गों को आरक्षण प्रदान करने संविधान अनुरूप विधेयक लाया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया, लेकिन इस पर भाजपा अब राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सीएम के भेंट-मुलाकात की घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही है इससे क्षेत्र की जनता व किसान काफी परेशान हैं।

Search

Archives