कबीरधाम । शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। वे बोड़ला ब्लॉक के ग्राम कुसुमघटा में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल हुए। इसके बाद वे वापस हो रहे थे, तभी सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली।
सीएम का काफिला 10 मिनट तक रूका रहा, दरअसल गांव के अंदर बीच रास्ते में किसी ने गाड़ी खड़ी कर दी थी और ड्राइवर गायब हो गया था। कार के ड्राइवर को तलाश करने में समय लगता देख सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए, फिर दूसरे रास्ते से सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा पहुंचे। काफिले में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे।







