Home » सड्डू साइंस सेंटर रोड पर सिटी बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई
छत्तीसगढ़

सड्डू साइंस सेंटर रोड पर सिटी बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से खरोरा जा रही सिटी बस में शनिवार देर शाम आग लग गई। बस सवार सभी यात्रियों ने कूदकर, तो गेट से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। बस रोज की तरह शाम की रिटर्न ट्रिप में रेलवे स्टेशन से खरोरा लौट रही थी।

सड्डू साइंस सिटी सेंटर टर्निंग से पहले ड्राइविंग साइड पर बस के बीच डीजल टैंक के पास अकस्मात आग लग गई। बस धू धू कर जल उठी। यात्रियों ने किसी तरह उतर कूद कर जान बचाई। रिटर्न ट्रिप होने की वजह से बस में यात्री खचाखच सवार थे।

आग लगने की वजह से पुराने विधानसभा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मौके पर पहुंच पंडरी पुलिस ने बचाव कार्य कर रही है।

जानकारी के अनुसार बस में अग्निश्मन उपकरण नहीं होने से भी आगे भभक उठी। साथ ही दमकल की गाड़ी समय पर ना पहुंचने से आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यह बस सिटी बस एजेंसी द्वारा चलायी जा रही थी।

Search

Archives