Home » चरित्र शंका में पत्नी की पीट पीटकर हत्या … जंगल में छिपा आरोपी पति गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में पत्नी की पीट पीटकर हत्या … जंगल में छिपा आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर। चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना रगरापारा में पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में छिप गया था। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को प्रार्थी दशमत बाई सौता निवासी मझवानी ने बेलगहना चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दामाद पंचराम सौता 40 वर्ष निवासी छतौना रगरापारा ने अपनी पत्नी रात बाई की ईट और डंडे से हमला कर हत्या कर दी है। घटना 22-23 जून की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। जब आरोपी ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी को घर के पीछे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के निर्देशन म्रें एक विशेष टीम गठित की गई। फारेंसिक टीम की मौजूदगी में घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

पुलिस की सक्रियता से आरोपी पंचराम सौता को 24 घंटे के भीतर उसके घर के पीछे जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त ईट व डंडा पुलिस को बताए स्थान से बरामद किया गया। पंचराम सौता के खिलाफ धारा 103-1 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे 24 जून को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, रवि कंवर, अंकित जायसवाल तथा महिला आरक्षक किरण राठौर की विशेष भूमिका रही।

Search

Archives