Home » सीनियर डीएमई के दफ्तर में देर रात तक जांच, सीबीआई की दबिश
छत्तीसगढ़

सीनियर डीएमई के दफ्तर में देर रात तक जांच, सीबीआई की दबिश

दुर्ग। रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित चरोदा पीपी यार्ड में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के खिलाफ बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने देर शाम दबिश दी। टीम ने सीनियर डीएमई अनमोल उइके से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अनमोल उइके के खिलाफ दिल्ली सीबीआई को शिकायत मिली थी।

सूत्रों के अनुसार, रेलवे में कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत सीबीआई से की गई थी। इस शिकायत के बाद गुरुवार देर शाम 8.30 बजे सीबीआई भिलाई पहुंची है। फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है।

रेलवे कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई के 8 अधिकारियों की टीम दिल्ली पासिंग गाड़िय़ों में भिलाई पहुंची है और सीधे सीनियर डीएमई अनमोल उइके के ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। बता दें कि पीपी यार्ड में रेलवे वैगन के मेंटेनेंस का काम होता है। यहां पहले भी इसी तरह वर्ष 2023 में कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के आरोप में सीबीआई ने दबिश दी थी। एक बार फिर भिलाई का पीपी यार्ड सीबीआई की रडार में है।

Search

Archives