Home » छात्र का आई फोन झपटकर भागे बदमाश … कोतवाली में मामला हुआ दर्ज, जगमल चौकी घटना
छत्तीसगढ़

छात्र का आई फोन झपटकर भागे बदमाश … कोतवाली में मामला हुआ दर्ज, जगमल चौकी घटना

बिलासपुर। शहर में स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही है। रविवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमल चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूली छात्र से महंगा मोबाईल झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल अपने पिता को सूचना दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुनाल जोकि पब्लिक स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र है। अपने माता पिता के साथ यामाहा शोरूम के सामने जगमल चौक स्थित घर में रहता है। 14 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपनी दादी के घर गया था। लौटते समय वह चॉकलेट किड्स स्कूल के सामने पहुंचा था, तभी पीछे से पेशन बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उसके हाथ से एप्पल आईफोन 15 ब्लैक, 128 जीबी झपटकर तोरवा की ओर भाग निकले। मोबाईल की कीमत करीब 41 हजार बताई जा रही है। घटना से घबराए छात्र ने तुरंत अपने पिता सन्नी केसरी को सूचना दी और उनके साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शहर में लगातार हो रही स्नेचिंग वारदातों से आमजन में दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Search

Archives